Thailand Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांप गया बैंकाक, चीन में भी हिली धरती

Thailand Earthquake: म्यांमार मे आज इतना तगड़ा भूकंप आया कि आस-पास के देशों की भी धरती हिल गई। इस भूकंप के झटके पूरे नॉर्दर्न थाईलैंड और राजधानी बैंकाक तक महसूस हुए। जो वीडियोज सामने आ रहे हैं, उसमें यहां के निवासी घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागते दिख रहे हैं। चीन की भूकंप एजेंसी के मुताबिक उसके दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रोविंस में भी इसका असर दिखा

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने भूकंप के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

Thailand Earthquake:  म्यांमार मे आज इतना तगड़ा भूकंप आया कि आस-पास के देशों की भी धरती हिल गई। इस भूकंप के झटके पूरे नॉर्दर्न थाईलैंड और राजधानी बैंकाक तक महसूस हुए। जो वीडियोज सामने आ रहे हैं, उसमें यहां के निवासी घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागते दिख रहे हैं। चीन की भूकंप एजेंसी के मुताबिक उसके दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रोविंस में भी इसका असर दिखा। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.7 रही। बता दें कि रिक्टर स्केल पर 7.0 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप को बड़े हलचल की श्रेणी में रखा जाता है। इस भूकंप का केंद्र म्यामांर का एक शहर Sagaing है और स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:50 PM पर (भारतीय समयानुसार दोपहर 11:50 AM) पर यह आया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने भूकंप के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

भूकंप के चलते म्यामांर में ढह गया एक पुल

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र म्यामांर में सागांग (Sagaing) शहर से 16 किलोमीटर (10 मील) उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसके चलते म्यामांर के मांडले में मशहूर एवा ब्रिज (Ava Bridge) भी इरावदी नदी में गिर गया और कई इमारतें ढह गईं।


भयावह वीडियोज आ रहे सामने

भूकंप कितना भयानक है, इसका पता वहां से आ रहे वीडियोज से पता चल रहा है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बैंकाक से कई यूजर्स ने इसका वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि भूकंप आते ही इमारत तेजी से हिल रही थी, जबकि लोग तेजी से बैंकाक में ऊंची इमारतों वाले कॉन्डोमिनियम और होटलों से बाहर निकलते दिख रहे हैं। थाईलैंड में अभी बन रही एक बिल्डिंग तेज झटकों के कारण ढह गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।