Tragedy at Hong Kong Airport: एशिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। दुबई से आ रहा एक कार्गो विमान (Cargo Plane) लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और समुद्र में जा गिरा, जिसके कारण दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हांगकांग एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 3:50 बजे हुई।
