अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को 20 दिन हो चुके हैं। वहीं इस जंग में अमेरिका का साथ ना देने पर डोनाल्ड ट्रंप नाटो देशों पर भड़के हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के रवैये की आलोचना की है। उन्होंने अमेरिका के सहयोगियों को "कायर" कहा है, क्योंकि वे ईरान के खिलाफ सैन्य मदद की उनकी मांगों को पूरा करने में नाकाम रहे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह भी लिखा कि अमेरिका के बिना NATO सिर्फ एक “कागजी शेर” बनकर रह जाता है।
