Get App

डोनाल्ड ट्रंप ने किया 'बोर्ड ऑफ पीस' का किया लॉन्च, पाकिस्तान- UAE समेत ये देश हुए शामिल

गाजा पीस बोर्ड के संस्थापक चार्टर पर साइन करने से पहले ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट में शांति के प्रयासों में 59 देश शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने गाजा को अब तक की सबसे ज्यादा मदद दी है और 20 से ज्यादा बंधकों को रिहा कराने में सफलता हासिल की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 5:16 PM
डोनाल्ड ट्रंप ने किया 'बोर्ड ऑफ पीस' का किया लॉन्च, पाकिस्तान- UAE समेत ये देश हुए शामिल
ट्रंप ने गुरुवार को दावोस में गाजा के लिए 'बोर्ड ऑफ पीस' को लॉन्च कर दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को दावोस में गाजा के लिए 'बोर्ड ऑफ पीस' को लॉन्च कर दिया है। ट्रम्प ने कहा कि इस बोर्ड का शुरुआती मकसद गाजा में हुए युद्धविराम को मजबूत करना है, लेकिन आगे चलकर यह दूसरे ग्लोबल विवादों में भी भूमिका निभा सकता है। इसके हस्ताक्षर समारोह में 20 से ज्यादा देशों के नेता मौजूद रहे। अमेरिका के सहयोगी माने जाने वाले ज्यादातर यूरोपीय देश इस समारोह से गायब रहे। जबकि सऊदी अरब, पाकिस्तान, कतर, UAE, अर्जेंटीना और पराग्वे के नेता वहां मौजूद थे। भारत भी इस समारोह में मौजूद नहीं था।

ट्रंप ने किया ये ऐलान 

बता दें कि, गाजा पीस बोर्ड के संस्थापक चार्टर पर साइन करने से पहले ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट में शांति के प्रयासों में 59 देश शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने गाजा को अब तक की सबसे ज्यादा मदद दी है और 20 से ज्यादा बंधकों को रिहा कराने में सफलता हासिल की है। ट्रंप ने कहा, “पिछले साल अक्टूबर में हमने गाजा में चल रहे संघर्ष को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए एक योजना पेश की थी। मुझे खुशी है कि पिछले साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से हमारे इस विजन को अपनाया।” उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के पहले चरण में गाजा में सीजफायर के दौरान रिकॉर्ड स्तर की मानवीय मदद पहुंचाई गई। साथ ही उन्होंने इस प्रयास में सहयोग करने वाले देशों का धन्यवाद भी किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें