जेनसन हुआंग की वापसी से ट्रंप को बंपर मुनाफा! Nvidia के शेयरों ने करा दी ₹140 करोड़ की कमाई?

Trump Nvidia Share Gains: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिपमेकर कंपनी Nvidia के शेयरों में आई बंपर तेजी से सोमवार को 15 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹140 करोड़ तक का फायदा हो सकता है। जेनसन हुआंग के सीईओ पद पर चौंकाने वाली वापसी के बाद कंपनी के शेयरों में 30% से ज्यादा का उछाल आया

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेनसन हुआंग की चौंकाने वाली वापसी के ऐलान के बाद शेयरों में 30% से अधिक की तेजी आई

Trump Nvidia Shares: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एनवीडिया के शेयरों में आई बड़ी उछाल से सोमवार को करीब ₹140 करोड़ तक का प्रॉफिट हो सकता है। चिप बनाने वाली इस कंपनी के CEO के रूप में जेनसन हुआंग की चौंकाने वाली वापसी के ऐलान के बाद शेयरों में 30% से अधिक की तेजी आई, जिससे हालिया हफ्तों में कंपनी को हुई कुछ भरपाई हो सकी।

फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की रिपोर्ट के अनुसार, ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स के साथ ट्रंप के वित्तीय खुलासों के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति के पास 30 सितंबर तक एनवीडिया के 3,70,000 शेयर थे। वैसे ये जरूरी नहीं है की इस कंट्रोवर्सी के दौरान भी ट्रंप के पास एनवीडिया के शेयर हो।

असली मुनाफे का आंकड़ा क्यों साफ नहीं?


ट्रंप के वास्तविक लाभ को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि उनके वित्तीय खुलासों में सटीक आंकड़ों के बजाय लेनदेन की व्यापक रेंज दी गई है। इसके अलावा, इन फाइलिंग्स में अक्टूबर और नवंबर के दौरान की गई किसी भी खरीद या बिक्री का हिसाब शामिल नहीं है।

फाइनेंशियल टाइम्स के आकलन के मुताबिक, अनुमानित होल्डिंग्स के निचले स्तर पर ट्रंप के पास लगभग 32,000 एनवीडिया शेयर हो सकते थे, जिनकी कीमत 5.3 मिलियन डॉलर बैठती है। इस हिसाब से सोमवार की रैली से उन्हें करीब ₹12 करोड़ का फायदा हुआ होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप का निवेश पोर्टफोलियो मोटे तौर पर S&P 500 इंडेक्स की संरचना से मेल खाता है, जिसमें एनवीडिया सबसे बड़े घटकों में शामिल है।

जेनसन हुआंग की वापसी में ट्रंप ने माना अपना हाथ

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी के नेतृत्व में हुआंग को वापस लाने के फैसले में ट्रंप ने अपनी भूमिका स्वीकार की है। सोमवार को CNBC से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'मैंने उनसे बात की, इसे इस तरह से कहें। और मैंने उन्हें मनाया... मैंने यह डील की'।

एनवीडिया के बोर्ड ने भी अमेरिकी सरकार के 'वरिष्ठ स्तरों' से इनपुट मिलने की पुष्टि की और कहा कि उसे पूरा भरोसा है कि हुआंग की दोबारा नियुक्ति से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

Disclaimer: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। शेयर बाजार या किसी भी संपत्ति में निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले आधिकारिक विवरणों और अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। मनीकंट्रोल की ओर से किसी को भी पैसा लगाने की कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।