Get App

Donald Trump: ‘वे वहीं हैं जहां उन्हें होना चाहिए’, रूस से तनाव के बीच अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती पर बोले ट्रंप

US-Russia: यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब शुक्रवार को पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने दोनों देशों के बीच युद्ध के खतरे की बात कही थी। इसके बाद ट्रंप ने दो अमेरिकी नौसेना की परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 9:30 AM
Donald Trump: ‘वे वहीं हैं जहां उन्हें होना चाहिए’, रूस से तनाव के बीच अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती पर बोले ट्रंप
इससे एक दिन पहले मेदवेदेव ने कहा था कि ट्रंप को याद रखना चाहिए कि मॉस्को के पास सोवियत-युग की परमाणु हमले की क्षमताएं हैं

President Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया हैं। पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका को लेकर टिप्पणी की थी। उसी के जवाब में ट्रंप ने कहा हैं कि दो अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियां अपनी जगह पर तैनात कर दी गई हैं। एक रिपोर्टर के सवाल पर कि क्या पनडुब्बियां रूस का सामना करने के लिए तैनात की गई हैं, ट्रंप ने कहा, 'वे उस क्षेत्र में हैं, जहां उन्हें होना चाहिए।' अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।

मेदवेदेव की टिप्पणियां और ट्रंप का एक्शन

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब शुक्रवार को मेदवेदेव ने दोनों देशों के बीच युद्ध के खतरे की बात कही थी। इसके बाद ट्रंप ने दो अमेरिकी नौसेना की परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा था कि मेदवेदेव के भड़काऊ बयान सिर्फ बयानबाजी से कहीं ज्यादा है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। इससे एक दिन पहले मेदवेदेव ने कहा था कि ट्रंप को याद रखना चाहिए कि मॉस्को के पास सोवियत-युग की परमाणु हमले की क्षमताएं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें