Get App

सीनेट गंवाते ही बौखलाए ट्रंप! लाल टोपी पोस्ट कर दी 'VETO' की धमकी, बोले- 'मैं मैदान में होता तो मिलती लैंडस्लाइड जीत!’

Trump Veto Cap Photo: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर कब्जा जमाकर डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका दिया है। रिपब्लिकन के मजबूत गढ़ ध्वस्त होने से भड़के ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 'VETO' लिखी टोपी की फोटो शेयर कर चेतावनी दी है कि वे संसद के हर कानून पर ब्रेक लगा देंगे। ट्रंप का दावा है कि अगर वे खुद मैदान में होते तो लैंडस्लाइड जीत मिलती। जानिए ट्रंप के इस 'लाल टोपी' वाले सोशल मीडिया पोस्ट के क्या है मायने

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 11:22 AM
सीनेट गंवाते ही बौखलाए ट्रंप! लाल टोपी पोस्ट कर दी 'VETO' की धमकी, बोले- 'मैं मैदान में होता तो मिलती लैंडस्लाइड जीत!’
मिडटर्म चुनावों में इस बड़े चुनावी झटके के बाद ट्रंप का तीखा रिएक्शन सामने आया है

US Midterm Election Results 2026: अमेरिका में हुए 2026 के मिडटर्म चुनावों के नतीजों ने अमेरिकी राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन के मजबूत गढ़ों को ध्वस्त करते हुए सीनेट पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस बड़े चुनावी झटके के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तीखा रिएक्शन सामने आया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक लाल रंग की बेसबॉल कैप की तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है- ‘VETO’। इसके जरिए उन्होंने साफ संदेश दिया है कि संसद में बहुमत हासिल करने के बावजूद वे डेमोक्रेट्स के हर बिल को अपनी राष्ट्रपति शक्तियों से ब्लॉक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

'अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो लैंडस्लाइड जीत होती': ट्रंप

रिपब्लिकन पार्टी को मिले झटके पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अगर उनका नाम बैलट पेपर पर होता तो पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करती। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए 80 वर्षीय राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, 'मेरा नाम बैलट पर नहीं था, और अगर मैं होता, तो हमें बंपर जीत हासिल होती! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें