India-US Trade: 'अमेरिका से आयात पर सभी टैरिफ हटाने को तैयार भारत', ट्रंप का बड़ा दावा

India-US Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर सभी टैरिफ हटाने को तैयार है। उन्होंने Apple के CEO टिम कुक को यह सुझाव भी दिया है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की जरूरत नहीं है, वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं।

अपडेटेड May 15, 2025 पर 2:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने टिम कुक को भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार न करने की भी सलाह दी है।

India-US Trade: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी आयात पर सभी टैरिफ खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा व्यापार समझौता करने को तैयार है, जिसमें अमेरिका से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर जीरो टैरिफ लिया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कतर दौरे के दौरान दोहा में कारोबारियों के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, “भारत ने हमें एक ऐसा सौदा ऑफर किया है, जिसमें वे हमारे ऊपर कोई टैरिफ नहीं लगाने को तैयार हैं। वे वास्तव में हमसे कुछ भी चार्ज नहीं करना चाहते।”

अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं पीयूष गोयल


ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 16 मई से अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जो द्विपक्षीय व्यापार वार्ताओं को गति देने पर चर्चा करेगा।

Apple को भारत में मैन्युफैक्चरिंग न बढ़ाने की सलाह

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दोहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple और उसके CEO टिम कुक का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने टिम कुक को भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार न करने की भी सलाह दी है।

ट्रंप ने कहा, “मैंने Apple के CEO टिम कुक से कहा कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की जरूरत नहीं है। वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं। अगर वहां मैन्युफैक्चरिंग करना ही है, तो सिर्फ भारतीय बाजार के लिए कीजिए।” उन्होंने आगे दावा किया कि Apple अब अमेरिका में अपने प्रोडक्शन में इजाफा करेगा।

200 बोइंग विमान खरीदेगा कतर एयरवेज

ट्रंप ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि कतर एयरवेज ने 160 विमान खरीदने के लिए बोइंग को 200 अरब डॉलर का ‘रिकॉर्ड ऑर्डर’ दिया है। यह बयान भी वैश्विक व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, इससे अमेरिका में करीब 10 लाख नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : बोइंग को मिला अब तक सबसे बड़ा जेट ऑर्डर, कतर एयरवेज खरीदेगा 160 विमान; ट्रंप की मौजूदगी में हुई डील

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।