Trump Vs Musk : रूस ने एलॉन मस्क को राजनीतिक शरण की पेशकश की, अमेरिकी सिस्टम का उड़ाया मजाक

Trump Vs Musk : राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एलन मस्क के बढ़ते विवाद के बीच, रूसी अधिकारियों ने उन्हें राजनीतिक शरण की पेशकश की है और अमेरिकी राजनीतिक माहौल का मजाक उड़ाया है

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 11:56 AM
Trump Vs Musk : रूस की तरफ से यह बयान तब आया है जब व्हाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार और टेस्ला के आलोचक रहे स्टीव बैनन ने एलन मस्क को “अवैध विदेशी” कहा और कहा कि उन्हें अमेरिका से निर्वासित कर दिया जाना चाहिए

Trump Vs Musk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और एलॉन मस्क (Elon Musk) के बीच विवाद के बीच, रूसी सांसद दिमित्री नोविकोव (Dmitry Novikov) ने सुझाव दिया है कि टेस्ला के हेड चाहें तो रूस में राजनीतिक शरण (political asylum) मांग सकते हैं। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने स्टेट ड्यूमा कमेटी ऑन इंटरनेशनल अफेयर्स (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ रशियन फेडरेशन) के फर्स्ट डेप्युटी चेयरमैन दिमित्री नोविकोव के हवाले से कहा,"मुझे लगता है कि मस्क का खेल बिल्कुल अलग है, उन्हें किसी राजनीतिक शरण की जरूरत नहीं होगी। हालांकि,अगर उन्हें जरूरत पड़ी तो रूस निश्चित रूप से उन्हें राजनीतिक शरण दे सकता है।"

दिमित्री नोविकोव ने कहा कि पिछले कुछ सालों में मस्क ने "एक प्रकार का राजनीतिक संवाद" स्थापित कर लिया है, इसलिए "व्यक्तिगत असहमतियां अलग तरह की असहमतियां ही रहेंगी।"

रूस की तरफ से यह बयान तब आया है जब व्हाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार और टेस्ला के आलोचक रहे स्टीव बैनन ने एलॉन मस्क को “अवैध विदेशी” कहा और कहा कि उन्हें अमेरिका से निर्वासित कर दिया जाना चाहिए। बैनन ने सरकार से मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को जब्त करने का भी आग्रह किया।


US-China Trade Talks: जेनेवा के बाद अब 9 जून को लंदन में मीटिंग करेंगे अमेरिका और चीन के अधिकारी

मॉस्को टाइम्स के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को इस विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा, "यह अमेरिका का घरेलू मुद्दा है और हम इसमें हस्तक्षेप करने का इरादा नहीं रखते हैं।" "हमें विश्वास है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस स्थिति को अपने आप संभाल लेंगे।"

रूस के कुछ लोगों ने मस्क और ट्रम्प के बीच झगड़े का मज़ाक भी बनी रहे हैं। एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी ने दोनों के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा है। वही और व्यक्ति ने कहा कि मस्क को अपना कारोबार रूस में शिफ्ट कर लेना चाहिए।

एक और रूसी सीनेटर दिमित्री रोगोजिन ने मस्क की एक्स सोशल मीडिया साइट पर लिखा, "एलोन, परेशान मत हो!" "अगर आपको अमेरिका में कोई बड़ी समस्या आती है,तो हमारे पास आइए। यहां आपको विश्वसनीय साथी और तकनीकी रचनात्मकता की पूरी आज़ादी मिलेगी।"

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी और पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव (Dmitry Medvedev) ने पोस्ट किया, "हम उचित शुल्क पर D और E के बीच शांति समझौते की मेजबानी करने और भुगतान के रूप में स्टारलिंक के शेयर स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। लड़ो मत, दोस्तों!"

रूस की सबसे शक्तिशाली सरकारी मीडिया एक्जीक्यूटिव्स में से एक मार्गारीटा सिमोनियन (Margarita Simonyan) ने इस झगड़े का "आधुनिक अमेरिकी राजनीतिक संस्कृति" का उदाहरण बताते हुए इसका मजाक उड़ाया ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।