Get App

जंग के बीच ईरान को चोरी-छिपे भेजी जा रही थी ये खतरनाक चीजें, अब अमेरिका ने उठाया ये बड़ा कदम

Israel-Iran War: अमेरिकी ट्रेजरी के मुताबिक, हाल ही में जिन नई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वे ईरान की रेयान रोशद अफजर कंपनी (RRA) और टोवसे सनाये निम रेसनाये तराशे हैं। ये दोनों कंपनियाँ ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के ड्रोन और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़ी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2025 पर 9:51 PM
जंग के बीच ईरान को चोरी-छिपे भेजी जा रही थी ये खतरनाक चीजें, अब अमेरिका ने उठाया ये बड़ा कदम
Israel-Iran War: बीते सात दिनों से ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध जारी है।

Israel-Iran War: बीते सात दिनों से ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध जारी है और दोनों ही देश एक दूसरे पर काफी हमले कर रहे हैं। इस युद्ध में अबतक सैकड़ों लोगों की जान भी जा चुकी है। दोनों देशों के जंग के बीच, अमेरिका ने शुक्रवार को चीन, हांगकांग, तुर्की और सिंगापुर की कुछ कंपनियों और व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इन पर आरोप है कि वे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को उसके हथियार कार्यक्रमों के लिए जरूरी मशीनरी की आपूर्ति में मदद कर रहे थे।

अमेरिका ने उठाया ये बड़ा कदम

अमेरिका ने जिन पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें SHUN KAI XING नाम का एक बल्क कैरियर जहाज़ भी शामिल है, जो पनामा के झंडे के तहत चल रहा था। यह जहाज़ ईरान की रेयान रोशद अफजर कंपनी (RRA) और टोवसे सनाये निम रेसनाये तराशे के लिए सामान लेकर जा रहा था। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी परिसंपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने बताया कि यह जहाज हांगकांग की यूनिको शिपिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित था और यह कार्गो के असली ईरानी खरीदारों की पहचान छिपाने की कोशिश में शामिल था।

इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग में आतंकवाद और वित्तीय खुफिया मामलों के अवर सचिव ब्रायन ई. नेल्सन ने कहा है कि, अमेरिका, ईरान द्वारा संवेदनशील और दोहरे इस्तेमाल वाली तकनीक, मशीनें और पुर्जे हासिल करने की कोशिशों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "ये सभी चीज़ें ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और हथियार कार्यक्रमों से जुड़ी हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि जो लोग इन कोशिशों में मदद करते हैं, उन्हें जरूर जवाब देना होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें