अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरान के जहाज पर किया हमला, तेहरान का दावा- 10 नाविक घायल हुए और पांच लापता

ईरान का आरोप है कि अमेरिकी सेना ने पहले एक ईरानी तेल टैंकर और दूसरे जहाज को निशाना बनाया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। यह टकराव होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी के आसपास हुआ, जो दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है

अपडेटेड May 08, 2026 पर 9:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरान के जहाज पर किया हमला, तेहरान का दावा- 10 नाविक घायल हुए और पांच लापता (FILE PHOTO)

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार और शुक्रवार की रात दोनों देशों के बीच समुद्र में भारी सैन्य टकराव हुआ, जबकि 8 अप्रैल से युद्धविराम लागू था। ईरान के होर्मोजगान प्रांत के अधिकारी मोहम्मद रादमेहर ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों में होर्मुज स्ट्रेट के पास एक ईरानी मालवाहक जहाज को निशाना बनया गया। हमले के बाद जहाज में आग लग गई।

ईरानी मीडिया के मुताबिक इस घटना में 10 नाविक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 5 अन्य नाविक लापता बताए जा रहे हैं। राहत और खोजी टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जहाज को सीधे निशाना बनाया गया था या वह हमले की चपेट में आ गया।

दूसरी तरफ अमेरिकी सेना के US सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि ईरानी सेना ने रातभर तीन अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी नौकाओं से हमला करने की कोशिश की। अमेरिका के अनुसार उसके किसी जहाज को नुकसान नहीं हुआ और अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।


ईरान का आरोप है कि अमेरिकी सेना ने पहले एक ईरानी तेल टैंकर और दूसरे जहाज को निशाना बनाया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। यह टकराव होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी के आसपास हुआ, जो दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है।

ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और सीजफायर दोनों का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी सेना ने “दुश्मन को बड़ा जवाब” दिया और पूरी ताकत से हमले को नाकाम किया।

इस ताजा संघर्ष के बाद मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच हालात नहीं संभले, तो इसका असर वैश्विक तेल सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर भी पड़ सकता है।

होर्मुज संकट के बीच पाकिस्तान ने खेला इतना बड़ा जुआ, अगर ऐसा हुआ तो बुरी तरह फंस जाएगी शहबाज सरकार

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।