अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को बताया 'इंटरनेशनल ड्रग तस्कर', न्यूयॉर्क में दर्ज किया गया मुकदमा

US Attacks Venezuela: अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी X पर पोस्ट में बताया कि मादुरो पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं- जैसे ड्रग्स और आतंकवाद को बढ़ावा देना। अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स (कोकीन) को भेजने की साजिश। खतरनाक मशीनगनों और विनाशकारी विस्फोटक उपकरणों को रखने और इस्तेमाल करने की साजिश

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 7:39 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को बताया 'इंटरनेशनल ड्रग तस्कर'

वेनेजुएला पर देर रात हमले के बाद अमेरिका ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया और देश कहीं बाहर ले जाया गया। अब अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ये जानकारी दी।

अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी X पर पोस्ट में बताया कि मादुरो पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं- जैसे ड्रग्स और आतंकवाद को बढ़ावा देना। अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स (कोकीन) को भेजने की साजिश। खतरनाक मशीनगनों और विनाशकारी विस्फोटक उपकरणों को रखने और इस्तेमाल करने की साजिश।

अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की ओर से कहा गया है कि ये दोनों जल्द ही अमेरिकी अदालतों में अमेरिकी कानून के सख्त न्याय का सामना करेंगे। अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी जनता के प्रति जवाबदेही तय करने का साहस दिखाया है। साथ ही, उन वीर सैनिकों को भी धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने इन दो 'इंटरनेशनल ड्रग तस्करों' को पकड़ने के लिए एक सफल और ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दिया।


इस बीच खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही निकोलस मादुरो को पकड़ने की हरी झंडी दी थी। CNN के अनुसार, यह मिशन अमेरिकी सेना की डेल्टा फोर्स ने अंजाम दिया।

मादुरो की लोकेशन CIA ने ट्रैक की थी, जिसे ट्रंप ने महीनों पहले वेनेजुएला के अंदर गुप्त गतिविधियों की मंजूरी दी थी।

आरजीओपी सीनेटर और रुबियो के हवाले से बताया गया कि मादुरो को अमेरिका में मुकदमा चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया। अभी उनकी सटीक लोकेशन स्पष्ट नहीं है।

रॉयटर्स की CBS न्यूज के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार, मादुरो को अमेरिकी सेना की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट डेल्टा फोर्स ने पकड़ लिया। ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद, अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली ने X कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की थी।

ली ने दावा किया कि रूबियो ने उन्हें बताया कि मादुरो को अमेरिकी सुरक्षा कर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है और आपराधिक आरोपों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें अमेरिका ले जाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अब जब मादुरो हिरासत में हैं, तो वेनेजुएला में आगे किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की उम्मीद नहीं है।

Nicolas Maduro: एक बस ड्राइवर जो बना वेनेजुएला का राष्ट्रपति, भारतीय गुरु सत्य साईं के बहुत बड़े भक्त, हमेशा रहे शाकाहारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।