H-1B Visa: अमेरिका जाने का सपना देख रहे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खबर है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने H-1B और H-4 वीजा आवेदकों के लिए स्क्रीनिंग नियमों को काफी कड़ा कर दिया है। 15 दिसंबर 2025 से लागू हुए इन नए नियमों के तहत अब सभी आवेदकों की 'सोशल मीडिया प्रोफाइल' की जांच की जाएगी। इस नई प्रक्रिया के कारण भारत में पहले से तय हजारों इंटरव्यू को कई महीनों के लिए टाल दिया गया है, जिससे उन भारतीयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जो अपनी छुट्टियां बिताने या वीजा स्टैम्पिंग के लिए स्वदेश आए थे।
