Get App

F-15 Fighter Jet Crashed: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, कतर की राजधानी दोहा में जोरदार धमाकों से दहशत

F-15 Fighter Jet Crashes: शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिकी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान अचानक आग की चपेट में आ गया। राहत की बात यह रही कि विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही पायलट ने सुरक्षित तरीके से 'इजेक्ट' कर लिया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 11:51 AM
F-15 Fighter Jet Crashed: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, कतर की राजधानी दोहा में जोरदार धमाकों से दहशत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जेट को हवा में ही आग की लपटों से घिरा दिख रहा है

F-15 Fighter Jet Crashed In Kuwait: मिडल-ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच कुवैत से एक बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका का एक F-15 ईगल फाइटर जेट आसमान में आग का गोला बनकर नीचे गिर गया। इसके साथ ही कतर की राजधानी दोहा में भी सोमवार सुबह कई शक्तिशाली धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

कैसे क्रैश हुआ F-15 जेट?

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिकी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान अचानक आग की चपेट में आ गया। राहत की बात यह रही कि विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही पायलट ने सुरक्षित तरीके से 'इजेक्ट' कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जेट को हवा में ही आग की लपटों से घिरा और फिर एक बड़े धमाके के साथ जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि विमान किसी तकनीकी खराबी की वजह से गिरा है या इसे ईरान समर्थित गुटों द्वारा निशाना बनाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें