US-Iran Tention: ईरान सरकार ने होर्मुज स्ट्रेट यानी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान किया है। ईरान ने यह ऐलान अमेरिकी समर्थन वाले इजरायल के साथ लड़ाई तेज होने के बाद शनिवार को किया। अब आशंका जताई जा रही है कि ईरान के इस फैसले से दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़ सकती हैं क्योंकि दुनिया भर में जितना क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल सप्लाई होता है, उसका पांचवा हिस्सा यानी 20% इसी रास्ते से होता है। इस प्रकार वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आवाजाही को लेकर ईरान अहम गेटकीपर बन जाता है।
