गर्मी आते ही लोगों को आम का इंतजार रहने लगता है। बाजार में दशहरी, लंगड़ा और चौसा जैसे कई तरह के आम मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मियाजाकी आम अपनी खास खूबियों और महंगी कीमत के लिए दुनिया भर में मशहूर है। वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के अशरफपुर टोनिया गांव के किसान ओम प्रकाश सिंह ने अपने घर के बगीचे में दुनिया की सबसे महंगी मियाजाकी आम की खेती कर रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने घर में बगीचे में मियाजाकी आम को सफलतापूर्वक उगाया है। उनकी इस उपलब्धि ने आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पेड़ पर केवल 8 से 10 आम लगे हैं, लेकिन ओम प्रकाश सिंह को उम्मीद है कि आने वाले दो से तीन वर्षों में इसकी पैदावार काफी बढ़ जाएगी।
