Get App

US Iran War: ईरान ने इराक में अमेरिकी बेस पर किया ड्रोन हमला, UAE ने मिसाइलों और ड्रोन को रोका

US Iran War: यह बेस उन अमेरिकी सैनिकों का ठिकाना है, जो अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के तहत सैन्य अभियान चला रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज धमाकों की आवाज सुनी और एयरपोर्ट के पास धुएं के गुबार उठते देखे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर इसी तरह हमले जारी रहे, तो यह युद्ध पूरे पश्चिम एशिया में और फैल सकता है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 7:00 PM
US Iran War: ईरान ने इराक में अमेरिकी बेस पर किया ड्रोन हमला, UAE ने मिसाइलों और ड्रोन को रोका
US Iran War: ईरान ने इराक में अमेरिकी बेस पर किया ड्रोन हमला, UAE ने मिसाइलों और ड्रोन को रोका

पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध लगातार और खतरनाक होता जा रहा है। तेहरान ने अब अपनी सैन्य कार्रवाई सिर्फ इजरायल तक सीमित नहीं रखी है, बल्कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और उसके सहयोगी देशों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक US मिलिट्री बेस पर दो ड्रोन से हमला किया गया।

यह बेस उन अमेरिकी सैनिकों का ठिकाना है, जो अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के तहत सैन्य अभियान चला रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज धमाकों की आवाज सुनी और एयरपोर्ट के पास धुएं के गुबार उठते देखे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तेल उत्पादन पर भी असर

ड्रोन हमले का असर ऊर्जा क्षेत्र पर भी पड़ा है। कुर्दिस्तान के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने बताया कि HKN एनर्जी के ऑपरेट वाले सारसांग ऑयल फील्ड में प्रोडक्शन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें