Get App

US-Israel Attacks Iran: US-इजरायल हमलों में ईरान में मचा कोहराम! 500 ज्यादा लोगों की मौत

Israel-Iran War : ईरान की सरकारी मीडिया ने ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के हवाले से बताया है कि अमेरिका और इज़राइल के सैन्य हमले शुरू होने के बाद से अब तक देश में कम से कम 555 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संघर्ष लगातार तीसरे दिन भी जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 2:49 PM
US-Israel Attacks Iran: US-इजरायल हमलों में ईरान में मचा कोहराम! 500 ज्यादा लोगों की मौत
ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग काफी भीषण हो गया है।

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग काफी भीषण हो गया है। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई की मौत के बाद सीनियर धर्मगुरु अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है। वहीं ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों की शुरुआत के बाद से अब तक 555 लोग मारे गए हैं, यह जानकारी राज्य मीडिया ने रेड क्रिसेंट के हवाले से दी है।

555 लोगों की मौत

ईरान की सरकारी मीडिया ने ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के हवाले से बताया है कि अमेरिका और इज़राइल के सैन्य हमले शुरू होने के बाद से अब तक देश में कम से कम 555 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संघर्ष लगातार तीसरे दिन भी जारी है। इससे पहले जारी आधिकारिक आंकड़ों में मृतकों की संख्या 200 से थोड़ा ज्यादा बताई गई थी, लेकिन नए अपडेट में मौतों का आंकड़ा काफी बढ़ गया है, जिससे हालात की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है। रेड क्रिसेंट की ओर से मानवीय मिशन के तहत बिना किसी रुकावट के राहत अभियान चलाया जा रहा है, प्रभावित इलाकों में बचाव टीमें मौजूद हैं और पूरे देश में 1 लाख से ज्यादा मदद करने वाले पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

और भीषण हुआ जंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें