Get App

खामेनेई के सीक्रेट मीटिंग का इंतजार...कंपाउंड में 30 बमों की बारिश, इजरायल-US ने ऐसे दिया मिशन को अंजाम

US-Israel Iran War : इजरायल के लड़ाकू विमानों ने खामेनेई की मौजूदगी वाली जगह पर करीब 30 बम गिराए। इसी जगह पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का निवास बताया जाता है। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई इजरायल और अमेरिका के बीच मिलकर बनाई गई योजना का हिस्सा थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 2:53 PM
खामेनेई के सीक्रेट मीटिंग का इंतजार...कंपाउंड में 30 बमों की बारिश, इजरायल-US ने ऐसे दिया मिशन को अंजाम
अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब और भी भीषण हो गया है।

US-Israel Iran War: अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब और भी भीषण हो गया है। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं।। इजरायली एयर फोर्स का कहना है कि, उसने अमेरिका के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले एक दिन में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।

गिराए गए 30 बम

जानकारी के मुताबिक, इजरायल के लड़ाकू विमानों ने खामेनेई की मौजूदगी वाली जगह पर करीब 30 बम गिराए। इसी जगह पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का निवास बताया जाता है। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई इजरायल और अमेरिका के बीच मिलकर बनाई गई योजना का हिस्सा थी। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही इजरायली सेना को खामेनेई की मौजूदगी वाली जगह की जानकारी मिली, उसके बाद फाइटर जेट्स ने उस कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाते हुए बमबारी की। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इजरायल और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां लंबे समय से ईरान के बड़े राजनीतिक और सैन्य नेताओं की संयुक्त बैठक का इंतजार कर रही थीं, ताकि एक साथ उन पर कार्रवाई की जा सके।

मीटिंग का था इंतजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें