Get App

US Strikes On Syria: अमेरिका ने सीरिया में ISIS ठिकानों पर किया भीषण हमला, 'ऑपरेशन हॉकआई' के तहत ट्रंप ने दिया कड़ा संदेश

US Fresh Strikes On Syria: अमेरिकी अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह हमला शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे (ET) किया गया। इसमें सीरिया भर में ISIS के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह ऑपरेशन स्थानीय साझेदार बलों के सहयोग से पूरा किया गया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 9:25 AM
US Strikes On Syria: अमेरिका ने सीरिया में ISIS ठिकानों पर किया भीषण हमला, 'ऑपरेशन हॉकआई' के तहत ट्रंप ने दिया कड़ा संदेश
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा, 'अगर आप हमारे योद्धाओं को नुकसान पहुंचाएंगे, तो हम आपको दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढ निकालेंगे और खत्म कर देंगे'

US Fresh Strikes On Syria: अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर फिर से बड़े पैमाने एयर स्ट्राइक की है। यह कार्रवाई पिछले महीने पलमीरा में हुए उस घातक हमले के जवाब में है, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक ट्रांसलेटर की जान चली गई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में शुरू किए गए 'ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक' (Operation Hawkeye Strike) के तहत यह सैन्य प्रहार किया गया है।

'सेंट्रल कमांड' ने जारी की चेतावनी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह हमला शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे (ET) किया गया। इसमें सीरिया भर में ISIS के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह ऑपरेशन स्थानीय साझेदार बलों के सहयोग से पूरा किया गया। दिलचस्प बात यह है कि 2024 के अंत में असद सरकार के पतन के बाद, अब अमेरिका दमिश्क की नई केंद्र सरकार के साथ समन्वय बढ़ा रहा है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा, 'हमारा संदेश स्पष्ट है- अगर आप हमारे योद्धाओं को नुकसान पहुंचाएंगे, तो हम आपको दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढ निकालेंगे और खत्म कर देंगे।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें