अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली सभी विदेशी कारों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह टैरिफ का फैसला स्थायी है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले से ऑटो सेक्टर में खलबली मच गई है। व्हाइट हाउस ने इस घोषणा की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला 2 अप्रैल से लागू हो जाएगा। ट्रंप ने अपनी घोषणा में कहा है कि जो कारें अमेरिका में नहीं बनी हैं। उन पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।
