Get App

Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर फिर दी धमकी, रूस से तेल खरीदने पर कही ये बात

Trump Tariff On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा है कि वह अमेरिका को भारत से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "भारत न केवल बड़ी मात्रा में रूस से तेल खरीद रहा है, बल्कि उस तेल को खुले बाजार में ज़्यादा कीमत पर बेचकर भारी मुनाफ़ा भी कमा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 9:12 PM
Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर फिर दी धमकी, रूस से तेल खरीदने पर कही ये बात
डोनाल्ड ट्रंप, भारत की अर्थव्यवस्था के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं।

Trump Tariff On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत की अर्थव्यवस्था के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया था, उस घोषणा के साथ ही उन्होंने दावा किया था कि रूस की तरह भारत की इकोनॉमी भी डेड हो चुकी है। वहीं सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर धमकी दी है।

ट्रंप ने कहा कि भारत ना केवल रुस से तेल खरीदता है, फिर उसे खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है। उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रुस के हाथों कितने लोग मर रहे हैं, इसलिए मैं उन पर ज़्यादा टैरिफ लगाऊंगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें