Get App

ईरान के मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने वाले को US देगा 1 करोड़ डॉलर, वॉन्टेड लिस्ट में और भी नाम

माना जा रहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हमलों में घायल हो गए हैं। मोजतबा खामेनेई के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ US-इजरायल युद्ध की शुरुआत में हुई एक बमबारी में मारे गए थे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 9:20 AM
ईरान के मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने वाले को US देगा 1 करोड़ डॉलर, वॉन्टेड लिस्ट में और भी नाम
US स्टेट डिपार्टमेंट ने जानकारी देने वालों से Tor या Signal के जरिए जानकारी भेजने की अपील की है।

US स्टेट डिपार्टमेंट ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई और दूसरे बड़े अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है। स्टेट डिपार्टमेंट की लिस्ट में शामिल 10 लोगों में ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी, ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी, इंटेलिजेंस व सुरक्षा मंत्री इस्माइल खतीब भी हैं। US स्टेट डिपार्टमेंट ने जानकारी देने वालों से Tor या Signal के जरिए जानकारी भेजने की अपील की है। कहा है, "आपकी जानकारी आपको दूसरी जगह बसाए जाने और इनाम के लिए काबिल बना सकती है।"

स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा, "ये लोग ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अलग-अलग हिस्सों को कमांड और डायरेक्ट करते हैं, जो दुनिया भर में आतंकवाद की प्लानिंग करता है, उसे ऑर्गनाइज करता है और अंजाम देता है।" US स्टेट डिपार्टमेंट का "रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस" प्रोग्राम उन इंटेलिजेंस लीड्स के लिए कैश इनाम देता है, जिनसे वॉन्टेड लोगों को पकड़ने या उन पर केस चलाने में मदद मिलती है।

मोजतबा खामेनेई के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी 2026 को ईरान के खिलाफ US-इजरायल युद्ध की शुरुआत में हुई एक बमबारी में मारे गए थे। माना जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई US-इजरायल के हमलों में घायल हो गए हैं। उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है, हालांकि गुरुवार को उन्होंने अपना पहला बयान जारी किया।

ईरानी सेना का दावा- दुश्मन के 111 ड्रोन तबाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें