US vs Canada: अमेरिका ने दी कनाडा को कड़ी चेतावनी, एक साल में निगल जाएगा चीन, इस कारण भड़के ट्रंप

US vs Canada: कनाडा और चीन के बीच कारोबारी सौदे को लेकर अमेरिका भड़क उठा है। इसके अलावा ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी प्रोजेक्ट पर कनाडा ने सहमति नहीं जताई तो ट्रंप ने चेतावनी दी कि चीन एक साल में ही कनाडा को निगल जाएगा। जानिए यह पूरा मामला क्या है और चीन के साथ कनाडा कारोबारी मोर्चे पर कितना आगे बढ़ा है?

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि 'कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम बनाए जाने के खिलाफ है, जबकि गोल्डन डोम कनाडा की भी रक्षा करेगा। इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ बिजनेस के पक्ष में वोट दिया है, जो पहले ही साल में उन्हें निगल जाएगा।'

US vs Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर जिस ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव पेश किया है, उसके विरोध पर ट्रंप ने कनाडा की कड़ी आलोचना की है। ट्रंप का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से कनाडा की भी सुरक्षा होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि कनाडा अगर अमेरिका के सपोर्ट से बनी सुरक्षा व्यवस्था की बजाय चीन के साथ करीबी रिश्तों को प्राथमिकता देता है, तो चीन एक साल के भीतर ही उन्हें निगल जाएगा। ट्रंप ने ये बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर कही।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि 'कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम बनाए जाने के खिलाफ है, जबकि गोल्डन डोम कनाडा की भी रक्षा करेगा। इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ बिजनेस के पक्ष में वोट दिया है, जो पहले ही साल में उन्हें निगल जाएगा।'

अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ रहा तनाव!


ट्रंप ने कनाडा और चीन के बीच कारोबारी संबंधों को लेकर जो कहा है, वह अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव को और उजागर कर रहा है। हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने बयान से अमेरिका के साथ बढ़ती दूरियों का संकेत दिया था। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान कार्नी ने ट्रंप का नाम लिए बिना छोटे देशों पर बड़ी शक्तियों की तरफ से दबाव बनाए जाने की आलोचना की थी।

कार्नी ने कड़े शब्दों में कहा कि कनाडा अमेरिका की वजह से नहीं जिंदा है बल्कि इसलिए फल-फूल रहा है क्योंकि यहां कनाडाई हैं। उन्होंने आगे कहा कि कनाडा और अमेरिका ने अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समृद्ध सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर मजबूत साझेदारी की है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि 'हम अपने घर के मालिक हैं, यह हमारा देश है, यह हमारा भविष्य है, और फैसला हमारा है।' कनाडा के प्रधानमंत्री ने ये बातें दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दिए गए भाषण पर कही। ट्रंप ने कहा था कि कनाडा को अमेरिका से कई सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं, जिसके लिए उसे आभारी होना चाहिए लेकिन वे नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री को देखा लेकिन वह बहुत आभारी नहीं लगे जबकि उन्हें होना चाहिए।

कनाडा और चीन के बीच क्या हो रहा कारोबारी मोर्चे पर?

17 जनवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने चीन के साथ एक कारोबारी सौदे का ऐलान करते हुए था कि इससे कनाडा के बिजनेसेज और वर्कर्स के लिए नए मौके पैदा होंगे। उन्होंने X पर कहा कि कनाडा ने चीन के साथ एक नया व्यापारिक समझौता किया है, जिससे कनाडाई वर्कर्स और बिजनेसेज के लिए $700 करोड़ से अधिक का एक्सपोर्ट मार्केट खुलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा ने अपने एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स पर कम टैरिफ के बदले में चीन के इलेक्ट्रिक कारों पर अपने 100% टैरिफ को कम करने पर भी सहमति जताई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने 'बोर्ड ऑफ पीस' किया लॉन्च, पाकिस्तान- UAE समेत ये देश हुए शामिल

Donald Trump Net Worth: भारत में रियल एस्टेट, पाकिस्तान में क्रिप्टो... ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में कैसे कमा लिए ₹13000 करोड़?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।