US vs Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर जिस ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव पेश किया है, उसके विरोध पर ट्रंप ने कनाडा की कड़ी आलोचना की है। ट्रंप का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से कनाडा की भी सुरक्षा होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि कनाडा अगर अमेरिका के सपोर्ट से बनी सुरक्षा व्यवस्था की बजाय चीन के साथ करीबी रिश्तों को प्राथमिकता देता है, तो चीन एक साल के भीतर ही उन्हें निगल जाएगा। ट्रंप ने ये बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर कही।
