Get App

Delcy Rodríguez: कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज? मादुरो की वो सबसे भरोसेमंद 'सिपाही', जिन्हें ट्रंप ने बताया वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति

Delcy Rodríguez Venezuela: ट्रंप, डेल्सी को मादुरो का 'विकल्प' बता रहे हैं, जबकि वे खुद को मादुरो की 'रक्षक' के रूप में पेश कर रही हैं। उन्होंने मादुरो की गिरफ्तारी को 'किडनैपिंग' बताया है। साफ कहा कि, 'इस देश में केवल एक ही राष्ट्रपति है, और वह निकोलस मादुरो हैं'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 04, 2026 पर 1:04 PM
Delcy Rodríguez: कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज? मादुरो की वो सबसे भरोसेमंद 'सिपाही', जिन्हें ट्रंप ने बताया वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति
ट्रंप के बयान के उलट डेल्सी ने मादुरो की गिरफ्तारी को 'किडनैपिंग' बताया है

Delcy Rodríguez: वेनेजुएला में मचे भारी उथल-पुथल के बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है- डेल्सी रोड्रिग्ज (Delcy Rodríguez)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी ने 'नए राष्ट्रपति' के रूप में शपथ ले ली है और वे अमेरिका के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। हालांकि, खुद डेल्सी ने इन दावों को ठुकराते हुए मादुरो को ही अपना इकलौता नेता बताया है।

डेल्सी रोड्रिग्ज: मादुरो की 'टाइगर'

56 वर्षीय डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला की सत्ता में निकोलस मादुरो का सबसे वफादार और आक्रामक सहयोगी माना जाता है। खुद मादुरो उन्हें 'टाइगर' कहकर बुलाते हैं, क्योंकि वे अपनी समाजवादी सरकार और विचारधारा की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। उनका जन्म 1969 में काराकास में हुआ। उनके पिता, जॉर्ज एंटोनियो रोड्रिग्ज, 1970 के दशक में एक वामपंथी गुरिल्ला नेता थे। इसी क्रांतिकारी पृष्ठभूमि ने डेल्सी के राजनीतिक व्यक्तित्व को गढ़ा है। उनके भाई जॉर्ज रोड्रिग्ज वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष हैं और देश के सबसे शक्तिशाली रणनीतिकारों में से एक माने जाते हैं।

वकील से लेकर 'फाइनेंस सीजर' तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें