पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को कई जगहों पर बंदूकधारियों के हमले और सुसाइड बॉम्बिंग हुए। इन हमलों में कम से कम 33 लोग मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में 92 आतंकवादियों को मार गिराया। हमलों का निशाना आम नागरिक, हाई-सिक्योरिटी जेल, पुलिस स्टेशन और पैरामिलिट्री ठिकाने थे। मारे गए लोगों में 18 आम नागरिक और 15 सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
