US Commerce Secretary Lutnick: अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड ल्यूटनिक ने एक बार फिर भारत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भारत पर अमेरिकी उत्पादों को रोकने और खुद अमेरिकी बाजार का लाभ उठाने का आरोप लगाया है। एक इंटरव्यू में ल्यूटनिक ने विशेष रूप से भारत के एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स के व्यापार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में 1.4 अरब लोग होने के बावजूद, वह अमेरिका से मामूली मात्रा में भी मक्का नहीं खरीदता है। उनका यह बयान दोनों देशों के बीच चल रहे टैरिफ विवाद के बीच आया है।