Get App

Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क के मेयर बने जोहरान ममदानी ने नेहरू को किया याद, अमेरिका में 'धूम मचा ले...' गाने की गूंज

Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के पहले भारतीय मूल के मुस्लिम मेयर बनकर इतिहास रच दिया है। ममदानी की जीत के साथ न्यूयॉर्क शहर और अमेरिका में एक नए राजनीतिक एवं वैचारिक दौर की शुरुआत हो गई है। अब एक लोकतांत्रिक एवं समाजवादी विचारधारा का व्यक्ति उस शहर की बागडोर संभालने जा रहा है, जहां पूंजीवाद का दबदबा रहा है। ममदानी ने हाल ही में साल 2018 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 2:18 PM
Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क के मेयर बने जोहरान ममदानी ने नेहरू को किया याद, अमेरिका में 'धूम मचा ले...' गाने की गूंज
Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क शहर का मेयर का चुनाव जीतने के बाद ज़ोहरान ममदानी की विक्ट्री स्पीच के बाद "धूम मचा ले" गाना बज रहा था

Zohran Mamdani: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। इस चुनाव पर सभी की नजरें थीं। इसे जीतकर ममदानी अमेरिका के सबसे बड़े शहर के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम व्यक्ति बन गए हैं। भारतीय मूल के मुस्लिम मेयर ममदानी प्रसिद्ध फिल्मकार मीरा नायर और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। उनका जन्म एवं पालन-पोषण युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ। सात साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क शहर आ गए।

ममदानी अपने विजयी भाषण में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करता हूं। इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है। जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं। जब एक युग का अंत होता है। फिर एक राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है। आज रात हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।" इतना ही नहीं जीत के बाद जब विजयी सभा में मंच पर अपने माता-पिता और पत्नी के साथ ममदानी मौजूद थे तो इस दौरान 'धूम मचा ले धूम...' गाना बज रहा था।

ममदानी की जीत के साथ न्यूयॉर्क शहर और अमेरिका में एक नए राजनीतिक एवं वैचारिक दौर की शुरुआत हो गई है। अब एक लोकतांत्रिक एवं समाजवादी विचारधारा का व्यक्ति उस शहर की बागडोर संभालने जा रहा है, जहां पूंजीवाद का दबदबा रहा है। ममदानी ने हाल ही में साल 2018 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की थी। ममदानी ने 'ब्रॉन्क्स हाई स्कूल ऑफ साइंस' से पढ़ाई की और बॉडविन कॉलेज से एफ्रीकाना स्टडीज में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

हाई स्कूल के दौरान उन्होंने अपने स्कूल की पहली क्रिकेट टीम की सह-स्थापना की थी। इसने बाद में उन्होंने पब्लिक स्कूल एथलेटिक लीग के पहले क्रिकेट सीजन में हिस्सा लिया। ममदानी की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 'फोरक्लोजर प्रिवेंशन हाउसिंग काउंसलर' के रूप में काम किया। उन्होंने क्वींस क्षेत्र में कम आय वाले रंगभेद से प्रभावित लोगों को उनके घरों से बेदखल होने से बचाने में मदद की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें