Air Pollution Delhi-NCR: जहरीली हवा से दिल्ली बेहाल, AQI लेवल 400 के पार

Air Pollution Delhi-NCR: दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत NCR के सभी इलाकों में सुबह के समय आसमान में धुंध छाया हुआ है। पंजाब और हरियाणा में बड़ी मात्रा में पराली जलाने के कारण इसका सीधा असर राजधानी पर दिख रहा है

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement
Air Pollution Delhi-NCR: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 में AQI 486, जहांगीरपुरी में 463 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480 दर्ज़ किया गया।

Air Pollution Delhi-NCR: दिल्ली में जहरीली हवा का प्रकोप जारी है। कहा जा रहा है कि दिल्ली वासियों को अगले 10-12 दिन तक इससे राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। प्रदूषण का स्तर दिनों दिन बढ़त जा रहा है। पंजाब, हरियाणा में बड़े पैमाने पर पराली जलाने की वजह से राजधानी में इसका असर दिख रहा है। रविवार (05 नवंबर 2023) को दिल्ली के ज्यादातर इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) 400 से ऊपर रहा। दिल्लीवासी पिछले कई दिनों से जहरीली हवा के बीच जीने के लिए मजबूर हैं। वहीं इस मामले में सरकार प्रदूषण को कम करने के उपाय कर रही है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board - CPCB) के आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक, आयानगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index – AQI) 464, द्वारका सेक्टर-8 में AQI 486, जहांगीरपुरी में 463 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480 दर्ज़ किया गया।


AQI से वायु प्रदूषण का चलता है पता

वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) एक नंबर होता है। जिसके जरिए हवा की गुणवत्ता को आंका जाता है। इससे वायु में मौजूद प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है। AQI की रीडिंग के आधार पर हवा की गुणवत्ता को छह कैटेगरी में बांटा गया है। शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक, सेहत के लिए AQI लेवल 50 से कम होना चाहिए। इससे ज्यादा बढ़ने पर फेफड़े से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह जहरीली हवा सिर्फ मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षियों पर भी असर पड़ रहा है।

IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली में पसरी कोहरे की चादर, इन जगहों पर बारिश तो पहाड़ों में बर्फबारी की आशंका

6 दिनों तक धुंध के आसार

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 6 दिनों तक सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहने के आसार हैं। दिल्ली के तापमान में अगले एक हफ्ते तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बहुत कम है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास बना रहेगा। दिल्ली में हवा भी अगले एक हफ्ते तक 10 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।