Jharkhand Board Result Out: 10वीं के नतीजे घोषित, ज्योत्सना ज्योति ने किया टॉप, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Jharkhand Board Result Out: झारखंड बोर्ड ने साल 2024 के 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के जरिए 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। ज्योत्सना ज्योति ने टॉप किया है। एक ही स्कूल के तीन लोगों ने टॉप किया है

अपडेटेड Apr 19, 2024 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
Jharkhand Board Result Out: झारखंड में 10वीं के परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

Jharkhand Board Result Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रांची स्थित JAC Board ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जैक मैट्रिक रिजल्ट 2024 जारी किया गया है। झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। ज्योत्सना ज्योति ने झारखंड मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया है। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 4,21,678 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 4,18,623 छात्रो ने परीक्षा दी थी। इसमें 3,78,398 छात्र पास हुए हैं।

झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर 2024 ज्योत्सना ज्योति को 99.2 फीसदी अंक मिले हैं। दूसरा स्थान  सना सजोरी को मिला है। उन्होंने 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर भी झारखंड की दो बेटियों ने ही जगह बनाई है। इनका नाम है- करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या। दोनों को 98.4 फीसदी अंक मिले हैं।

Jharkhand Board Result: लड़कियों ने मारी बाजी


झारखंड बोर्ड की परीक्षा में कुल 198262 लड़के शामिल हुए थे। जिनमें से 177849 पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 89.70 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 220361 लड़कियां शामिल हुईं। जिनमें से 200549 पास हुई हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक है। यह 91 दर्ज किया गया है। टॉप थ्री में लड़कियों का ही कब्जा रहा। सभी एक ही कॉलेज इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की छात्राएं हैं। टॉप 10 की लिस्ट में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की 19 छात्राएं शामिल हैं। करीब 40 विद्यालयों के छात्र छात्राओ ने टॉप 10 में जगह बनाई है। झारखंड बोर्ड ने www.jacresults.com, www.jac.jharkhand.gov.in, और jharresults.nic.in पर नतीजे घोषित किए हैं।

Jharkhand Board Result: जानिए किस जिले में कितने फीसदी छात्र हुए पास

झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी करते हुए जिलेवार लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें जमशेदपुर में 94%, हजारीबाग में 93%, लातेहार में 93.23%, कोडरमा में 92%, देवघर में 84% छात्र पास हुए हैं।

Jharkhand Board Result: 10वीं बोर्ड के रिजल्ट ऐसे करें चेक

1 - झारखंड बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

2 - होम पेज पर JAC Matric Result Link 2024 क्लिक करें।

3 - अपना JAC 10th Roll Number और JAC 10th Roll Code भरकर सबमिट करें।

4 - आपका झारखंड मैट्रिक रिजल्ट 2024 सामने दिख जाएगा।

5 - इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

PSEB 10th Result 2024: 10वीं में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, अदिति ने कर दिया कमाल, 100% मिले नंबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।