Elvish Yadav: सांप के जहर मामले में एल्विश यादव ने दी मेनका गांधी को धमकी, कहा – छोड़ूंगा नहीं, मानहानि का केस करूंगा

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है। इसी बीच हाल ही में एल्विश यादव ने अपने नए व्लॉग में सांप के जहर को सप्लाई करने मामले में मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात की है

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 12:22 PM
Story continues below Advertisement
Elvish Yadav को कोटा से हिरासत में लिया गया है। 4 नवंबर को पूछताछ के लिए ले जाया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

Elvish Yadav: बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ नोएडा पुलिस ने हाल ही में केस दर्ज किया है। एल्विश पर सांपों के जहर से नशा कराने वाली पार्टी आयोजित कराने का आरोप है। इतना ही नहीं उस पर सांपों की तस्करी का भी आरोप लगा है। मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है। इस बीच एल्विश यादव का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कीचड़ उछालने वालों पर मानहानि का केस ठोकने की बात कह रहे हैं। उन्होंने मेनका गांधी के खिलाफ मुकदमा दायर करने की धमकी दी है।

अपने हालिया व्लॉग में, एल्विश ने राजनेता पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही तर्क दिया है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने एक बयान जारी कर रेव पार्टी भंडाफोड़ मामले में एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की थी।

एल्विश यादव ने कहा – छोड़ेंगे नहीं


एल्विश यादव ने अपना एक नया व्लॉग शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मेनका गांधी पर बात की है। इसके साथ ही ये भी बताया है कि उन्हें इन सब में फंसाया जा रहा है। वीडियो में एल्विश ने कहा कि मुझ पर इल्जाम लगाया जा रहा है। मेनका गांधी जी ने मुझे सप्लायर का मुखिया बना दिया। एक मानहानि का केस आएगा भाई, ऐसा नहीं छोड़ने वाला मैं। हल्के में तो छोड़ता ही नहीं मैं। अब मैं हो गया हूं इन चीजों में एक्टिव। पहले मैं सोचता था कि टाइम बर्बाद नहीं करता। लेकिन जब इमेज खराब होती है ना गंदी वाली तो मैं छोड़ता नहीं हूं।

Air Pollution Delhi-NCR: जहरीली हवा से दिल्ली बेहाल, AQI लेवल 400 के पार

मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर लगाए ये आरोप

वीडियो में मेनका गांधी ने खुलासा किया कि उनके NGO के लोग एल्विश यादव पर कुछ समय से नजर रख रहे थे। क्योंकि वह अपने वीडियो में जहरीले सांपों का इस्तेमाल करता था। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग टीआरपी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मेनका गांधी के इस बयान के सामने आने के बाद एल्विश ने एक ट्वीट कर बताया कि मेनका गांधी को उन पर आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि वह इसमें शामिल नहीं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।