Lunar Eclipse 2023: अगले हफ्ते लगेगा साल का पहला ग्रहण, जानिए क्या भारत के इन शहरों में दिखेगा 5 मई को चंद्रग्रहण

Lunar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) शुक्रवार 5 मई 2022 को लगने वाला है। ये साल का पहला चंद्रग्रहण है। ये चंद्रग्रहण देश के ज्यादातर हिस्सों में नजर नहीं आएगा। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक और ज्योतिषी कारणों से काफी लोग इसे अशुभ मानते हैं

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
Lunar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) शुक्रवार 5 मई 2023 को लगने वाला है।

Lunar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) शुक्रवार 5 मई 2022 को लगने वाला है। ये साल का पहला चंद्रग्रहण है। ये चंद्रग्रहण देश के ज्यादातर हिस्सों में नजर नहीं आएगा। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक और ज्योतिषी कारणों से काफी लोग इसे अशुभ मानते हैं।

इन शहरों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण

अगले हफ्ते 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण शाम लगभग 8:44 को शुरू होगा और रात 1 बजे खत्म होगा। ये चंद्र ग्रहण 4 घंटा 18 मिनट तक रहेगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर से दिखाई देगा।


आखिर क्यों लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की रात को सूरज, चांद और पृथ्वी के एक ही साथ एक लाइन में आने से लगता है। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में स्थित होती है। इसकी वजह से पृथ्वी चंद्रमा को ढक लेती है। इस साल पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 को लग रहा है।

ग्रहण के समय रखें इन बातों का ख्याल

ग्रहण के समय भोजन पहले से बना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता तोड़कर डाल दें। दूध और इससे बनी चीजों, पानी में भी तुलसी का पत्ता डालें। तुलसी के पत्ते के कारण दूषित वातावरण का प्रभाव खाने की वस्तुओं पर नहीं पड़ता है। सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ न करें। इसके स्थान पर मन में जाप कर सकते हैं। आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।

Yes Bank के शेयरों में अगर आपने भी पैसा लगाया है तो बैंक की इस मुश्किल के बारे में जान लीजिए, नुकसान से बचेंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।