प्रशांत नायर नाम के एक X यूजर ने एक तस्वीर को साझा किया है जो कि इंटरनेट पर इस वक्त काफी धूम मचा रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट जमा किया। जिसमें काफी चौंकाने वाले कंटेट थे। अपडेशन प्रोसेस के प्रभारी ऑफीसर भी उसे देख कर चौंक गए। पासपोर्ट को देखने पर ऐसा लग रहा था कि जैसे वह एक फोन बुक हो। अब यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इसे नायर ने ट्विटर पर शेयर किया था। इसके अलावा एक मिनट की वीडियो क्लिप भी शेयर किया। जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि यह पासपोर्ट केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि उससे ज्यादा है।
पासपोर्ट में लिखा हुआ था खर्चों का हिसाब
पासपोर्ट में कई सारे फोन नंबर भी लिखे हुए थे। इसके अलावा उसमें कई सारे खर्चों के हिसाब भी लिखे हुए थे। नायर ने ट्विटर पर ईमेज पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन करते हुए उन्होंने लिखा कि एक सज्जन ने अपडेट करने के लिए अपना पासपोर्ट जमा किया। हालांकि उनके घर में उनके पासपोर्ट के साथ क्या हुआ उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ये देखने के बाद अधिकारी अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने लिखा कि उनको एक वॉट्सऐप पर ये ईमेज मिला था।
साल 1990 से पहले का है पासपोर्ट
उन्होंने बताया कि जो पासपोर्ट है वह 1990 या उससे पहले का है। नए जमाने के पासपोर्ट के ठीक उलट पासपोर्ट में हाथ से उनका नाम लिखा हुआ था। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी इस इमेज को शेयर किया है। उन्होंने भी इस इमेज को अपने एक्स (X) अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि जस्ट फॉर लाफ्स - पासपोर्ट के कई अलग-अलग इस्तेमाल। पासपोर्ट में राजू नाम के साथ कई सारे फोन नंबर लिखे हुए थे। इसके अलावा उसमें किराने के सामान की लिस्ट भी लिखी हुई थी। पासपोर्ट में तेल और धनिया जैसे किराने के सामानों की लिस्ट भी लिखी हुई थी।
लोग दे रहे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
यहां तक कि X पर लोग ऐसे रिऐक्शन दे रहे हैं। पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि पासपोर्ट को एक फोन डायरेक्टरी में बदल दिया इसके अलावा उसमें किराना कुछ हिसाब भी लिखा है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि उसने अपने पासपोर्ट को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया और फोन डायरेक्टरी में बदल दिया। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि भगवान का अपना पासपोर्ट। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है।