Tinder अब डेटिंग के लिए लेकर आ रहा है नया कोर्स, Consent के बारे में सीखेंगे लोग

Tinder ने हाल ही में युवाओं को Consent के बारे में एजुकेट करने का जिम्मा उठाया है। Yuvaa ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर Tinder एक 90 मिनट का कोर्स लेकर आई है। इस कोर्स के जरिए लोगों को डेटिंग कल्चर के बीच दूसरे की सहमति, हेल्दी और अनहेल्दी रिलेशनशिप के बारे में बताया जाएगा।

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
Tinder लेकर आया है लोगों के लिए Consent पर Let's Talk Consent कोर्स

Tinder Course: ब्रेड क्रंबिंग, बैंचिंग, सिचुएशनशिप, ओपन रिलेशनशिप, बैंचिंग, फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स और ना जाने क्या-क्या इन दिनों डेटिंग (Online Dating) के नाम पर चल रहा है। ये सारी टर्म्स (Relationship Terms) आजकल के आधुनिक प्यार के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। डेटिंग (Dating Culture) के बढ़ते कल्चर के साथ Tinder ने अब लोगों को कुछ खास टॉपिक्स पर एजुकेट करने का जिम्मा उठाया है। टिंडर ने हाल ही में एक नया कोर्स Let’sTalk Consent लॉन्च किया है। Youth Media ऑर्गेनाइजेशन Yuvaa के साथ बतौर पार्टनर ये कोर्स Coursera पर मौजूद है।

अब लोग खुलकर जानना चाहते हैं Consent के बारे में

YouGov ने 2022 में एक सर्वे किया था। इस सर्वे के मुताबिक 65 प्रतिशत मेट्रो सिटीज में रहने वाले युवा कंसेंट के कॉनसेप्ट को गहराई से समझना चाहते हैं। खुद पर्सनली इसके बारे में जानने के लिए वो काम कर रहे हैं। पार्टिसिपेंट्स ऐसे रिसॉर्सेस ढूंढ रहे हैं जो उन्हें ऑफलाइन या ऑनलाइन इसके बारे में बता सकें। इस कोर्स का एकमात्र लक्ष्य है Gen Z को इंटरपर्सनल कंसेंट के बारे में आसानी से समझाना।

Tinder ने लोगों को एजुकेट करने के लिए उठाया कदम

टिंडर ने अपने इस कास कोर्स के बारे में अपडेट देते हुए कहा कियह कोर्स 2021 में लॉन्च की गई टिंडर की 'लेट्स टॉक कंसेंट' पहल पर आधारित है, जिसने युवा भारतीय वयस्कों के बीच रिश्तों में सहमति की जटिलताओं को दूर करने में मदद की। पिछले तीन सालों में, टिंडर ने भारत के 3 शहरों में कॉलेज के छात्रों के लिए एक आसान रिसॉर्स सेंटर उपलब्ध करवाया है। 'क्लोजर' और 'वी नीड टू टॉक' जैसी शॉर्ट फिल्में और पर्सनल कंसेंट और सेफ डेटिंग वर्कशॉप्स भी ऑर्गेनाइज की गईं।’'

Coursera पर 90 मिनट का कोर्स है। इस कोर्स में पांच जरूरी मॉड्यूल्स पर प्रकाश डाला गया है:


इंटरपर्सनल रिलेशनशिप्स में कंसेंट यानि सहमति को समझना

पर्सनल बाउंड्रीज निर्धारित करना और लागू करना

लाल, हरे और भूरे झंडों के जरिए हेल्दी और अनहेल्दी रिलेशनशिप के संकेतों को पहचानना

सुरक्षा और सम्मान के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन बातचीत करना

लोगों तक Consent को लेकर जानकारी पहुंचाने का उठाया जिम्मा

Aahana Dhar, Director of Communications in India, Tinder ने कहा कि Yuvaa जैसे प्लेटफॉर्म्स जनता तक विश्वसनीय जानकारी और मार्गदर्शन  पहुंचा रहे हैं। युवा के सीईओ केविन ली ने कहा कि यह नया ऑनलाइन कोर्स, रियल लाइफ के लिए प्रैक्टिकल स्ट्रैटजी सुझाता है, जिसमें सुरक्षा, खुलकर बातचीत और पर्सनल बाउंड्रीज के लिए पारस्परिक सम्मान पर जोर दिया जाता है। Yuvaa ने पिछले साल ही सुरक्षित डेटिंग पाठ्यक्रम के लिए टिंडर के साथ साझेदारी की थी।

Tinder Murder Mystrey: झूठ के पुलिंदों से बना रिश्ता, महिला ने किडनैपिंग के बाद ऐसे उतारा मौत के घाट

Tinder यूजर्स को बड़ी राहत, Dating App पर अब दोस्त, रिश्तेदार और EX-Boyfriend आपको नहीं देख पाएंगे, जानें कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।