Holi Viral Videos: स्कूटी पर जब महिलाओं ने जमकर खेली होली, लोगों ने बताया अश्लील, पुलिस ने लगाया 33,000 का फाइन

Holi Viral Videos: नोएडा से दो महिलाओं का एक वीडियो सामने आया है। महिलाएं बिना हेलमेट के स्कूटी के पीछे बैठी हैं। दोनों एक-दूसरे पर रंग लगा रही हैं। एक्स पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। महिलाओं को 33,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ये फाइन ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ाने के लिए लगा है।

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 11:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Noida में स्कूटी पर महिलाओं ने मनाई ऐसी होली कि पुलिस को लगाना पड़ गया फाइन

Holi Viral Videos: अभी भारत दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में दो महिलाओं की होली से उबरा ही था कि सोशल मीडिया (Social Media Viral) पर दो महिलाओं ने होली के नाम पर ट्रैफिक रूल्स (Traffic Rules) की धज्जियां उड़ा दी। एक स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। आदमी स्कूटी की कमान संभाले था और पीछे बैठीं दो महिलाएं होली के रंगों (Women Celebrating Holi) में सराबोर थीं। एक-दूसरे की ओर मुंह कर बैठीं ये महिलाएं नोएडा (Noida Holi Celebration) की सड़क पर दिखाई दीं। एक्स पर वीडियो तुरंत वायरल हुई। महिलाओं का ये अनोखा होली (Women Holi Celebration) मनाने का तरीका काफी एडवांस था।

Noida पुलिस ने महिलाओं को लगाया फाइन


नोएडा पुलिस की नजर भी इ वीडियो पर पड़ी। एक्स पर एक पोस्ट में आदमी ने स्कूटी की डिटेल्स शेयर की थीं। नोएडा पुलिस ने कमेंट किया कि एक्शन लिया जा चुका है। 33,000 का फाइन लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं करने के लिए फाइन लगाया गया है।

सोशल मीडिया बना अश्लीलता का अड्डा

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने महिलाओं के इस व्यवहार को अश्लील बताया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि महिलाओं की इस हरकत का समाज पर क्या असर पड़ेगा। बच्चे भी इस तरह की वीडियोज देखते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो की लहर अब ग्रेटर नोएडा जा पहुंची है। इसे हम अश्लीलता बोलें या रील्स के भूत। हालांकि दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के होली डांस को डीपफेक बताया जा रहा है।

Delhi Metro में भिड़ी महिलाएं, जमकर हुई हाथापाई

दिल्ली में हवा की बिगड़ती सेहत पर DMRC का बड़ा फैसला, रोजाना चलाई जाएंगी 20 एक्स्ट्रा मेट्रो ट्रेनें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।