अंबुजा सीमेंट्स ग्रीन एनर्जी में करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश, शुरुआती कारोबार में जोश में आया शेयर

Ambuja Cements share price : अंबुजा सीमेंट आज 19 दिसंबर को तेजी के साथ खुला है। अदाणी समूह की इस कंपनी ने ग्रुप के नेट जीरो लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 1,000 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये (72.3 करोड़ डॉलर ) के निवेश का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया है कि वह इन प्रोजेक्ट्स की फंडिंग आंतरिक संसाधनों के जरिए करेगी

अपडेटेड Dec 19, 2023 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
अंबुजा सीमेंट्स अपनी सालााना 14 करोड़ टन की प्लांड क्षमता में से 60 फीसदी के लिए ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल करने के लक्ष्य पर काम कर रही है जो मौजूदा 19 फीसदी के स्तर से काफी ज्यादा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Ambuja Cements share price : रिन्यूएबल एनर्जी में 6,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना की खबर के दम पर अंबुजा सीमेंट्स में आज शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी दखने को मिली। फिलहाल अभी ये स्टॉक सपाट दिख रहा है। ये स्टॉक आज 19 दिसंबर को तेजी के साथ खुला। अदाणी समूह की इस कंपनी ने ग्रुप के नेट जीरो लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 1,000 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये (72.3 करोड़ डॉलर ) के निवेश का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया है कि वह इन प्रोजेक्ट्स की फंडिंग आंतरिक संसाधनों के जरिए करेगी।

    एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा गया है कि अंबुजा सीमेंट्स अपनी सालााना 14 करोड़ टन की प्लांड क्षमता में से 60 फीसदी के लिए ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल करने के लक्ष्य पर काम कर रही है जो मौजूदा 19 फीसदी के स्तर से काफी ज्यादा है।

    इस योजना के तहत गुजरात और राजस्थान में सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा। इससे ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन की लागत 20 फीसदी कम होने की संभावना है। ये उत्पादन लागत 6.46 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा से घटकर 5.16 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा हो जाएगी। इससे ग्रीन सीमेंट की सप्लाई में बढ़त होगी।


    के बताया है कि इस निवेश योजना के तहत गुजरात में 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट और 150 मेगावाट की पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट और राजस्थान में 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। वित्त वर्ष 2026 में इस प्रोजेक्ट के पूरे होने की उम्मीद है।

    Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

    स्टॉक की चाल पर बात करें तो 18 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर अंबुजा सीमेंट्स 0.50 फीसदी बढ़कर 525.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले महीने स्टॉक में 25 फीसदी से ज्यादी की तेजी आई है। 19 दिसंबर को एनएसई पर 9.50 बजे सुबह के आसपास ये शेयर 5.15 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 520 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि आज इसने बढ़त के साथ शुरुआत की थी। आज का इसका दिन का हाई 530.55 रुपए और दिन का लो 519.25 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 566.35 रुपए और 52 वीक लो 315.30 है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 632,138 शेयर के आसपास दिख रहा। कंपनी का मार्केट कैप 103,144 करोड़ रुपए हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।