Berger Paints में घटी दिलचस्पी? दो ही दिन में 10% नीचे आ गए शेयर

Berger Paints Share Price: पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बर्जर पेंट्स के शेयर पिछले कारोबारी हफ्ते शुक्रवार को एक साल के हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि इस हाई लेवल से दो ही दिन में यह करीब 10 फीसदी टूट चुका है। जानिए इसके शेयरों में तेजी की वजह क्या थी और अब यह गिरावट क्यों है और मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या रुझान है

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के शेयरों में गिरावट की वजह शेयरों का एक्स-बोनस होना है। इसका मतलब हुआ कि कंपनी ने बोनस के लिए जो ऐलान किया है, उसका फायदा अब शेयर खरीदने वालों को नहीं मिलेगा। (File Photo- Pexels)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Berger Paints Share Price: पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बर्जर पेंट्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। उतार-चढ़ाव वाले मार्केट में इसके शेयर आज करीब 9 फीसदी टूट गए। दिन के आखिरी में तक यह संभल नहीं पाया और बीएसई पर 8.41 फीसदी की गिरावट के साथ 611.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 610.30 रुपये तक आ गया था। बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के शेयरों में इस गिरावट की वजह शेयरों का एक्स-बोनस होना है। इसका मतलब हुआ कि कंपनी ने बोनस के लिए जो ऐलान किया है, उसका फायदा अब शेयर खरीदने वालों को नहीं मिलेगा।

    कंपनी ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 23 सितंबर फिक्स किया था और इसने 1:5 के रेश्यो में बोनस का ऐलान किया था। इसके चलते शेयरों की खरीदारी बढ़ गई थी और 22 सितंबर को यह एक साल के हाई 679.05 रुपये पर पहुंच गया था।

    सरकार से मिलते रहे ऑर्डर, चढ़ता गया यह मिडकैप शेयर, इस साल आई 300% से अधिक तेजी


    एक्सपर्ट्स का क्या है रुझान

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इसे रिड्यूस रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक पेंट सेक्टर में ग्रासिम (Grasim) की एंट्री के चलते कॉम्पटीशन का दबाव बढ़ा है। ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-25 के बीच इसका रेवेन्यू सालाना 12.1 फीसदी की चक्रवृद्धि दर और नेट प्रॉफिट 22.2 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ सकता है।

    MFs की बड़ी शॉपिंग, इन चार निजी बैंकों में बढ़ा ली हिस्सेदारी

    Berger Paints ने रिटर्न कैसा दिया है

    बर्जर पेंट्स के शेयर 3 फरवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर 439.49 रुपये पर थे। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और फिर 8 महीने से कम समय में ही यह 54 फीसदी से अधिक उछलकर 22 सितंबर को 679.05 रुपये पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का हाई लेवल है। इस हाई लेवल से फिलहाल यह 10 फीसदी नीचे आ चुका है यानी दो दिन में यह 10 फीसदी कमजोर हुआ है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।