नया रिकॉर्ड हाई लगाने के बाद बाजार की संभलने की कोशिश कर रहा है। बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। मीडिया FMCG, ऑटो शेयर दबाव बना रहे हैं। लेकिन फार्मा से सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने आयशर मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने आदित्य बिरला कैपिटल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए लॉरस लैब्स पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने अनंत राज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Eicher Motors
सच्चितानंद उत्तेकर ने Eicher Motors के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 3800 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 120 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 160/230 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 92 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Aditya Birla Capital पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Aditya Birla Capital में 193 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 186 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Laurus Labs
आशीष बहेती ने Laurus Labs पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Laurus Labs में 417 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 430/438 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 408 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Anant Raj
हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Anant Raj का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Anant Raj के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 354 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )