Get App

Budh Gochar: कल इस समय ग्रहों के सेनापति की राशि में प्रवेश करेंगे बुध ग्रह, इन राशियों के लिए फायदेमंद होगा ये गोचर

Budh Gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। समय-समय पर सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। इसी तरह ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को मंगल ग्रह की राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशयों को विशेष फायदा हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 12:55 PM
Budh Gochar: कल इस समय ग्रहों के सेनापति की राशि में प्रवेश करेंगे बुध ग्रह, इन राशियों के लिए फायदेमंद होगा ये गोचर
बुध ग्रह जिन जातकों की कुंडली में कमजोर स्थिति में है, उन्हें इस दौरान संभलकर रहना चाहिए।

Budh Gochar: ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण, लेकिन सामान्य घटना माना जाता है। सभी 9 ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में एक निश्चित अवधि के लिए गोचर करते हैं। मगर, ग्रहों के स्थान परिवर्तन का असर सभी राशियों सहित देश-दुनिया के हालात पर देखने को मिलता है। इस मामले में अगला राशि परिवर्तन ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का होने वाला है। वह 24 अक्टूबर को मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह दिमाग, संवाद, व्यापार और तार्किक क्षमता के कारक हैं, इसलिए इस गोचर का विशेष महत्व है।

इस समय होगा बुध का गोचर

बुध इस समय तुला राशि में स्थित हैं। 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:39 बजे वह तुला राशि से निकलकर ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। इस राशि में वह अगले 30 दिनों तक यानि 24 अक्टूबर से 23 नवंबर 2025 तक रहेंगे।

इन्हें होगा लाभ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें