Get App

Dussehra 2025: गुरु और बुध की स्थिति बनाएगी केंद्र दृष्टि योग, 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

Dussehra 2025: इस साल विजयादशमी के त्योहार पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ये योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति और राजकुमार बुध मिल कर ‘केंद्र दृष्टि योग’ का निर्माण कर रहे हैं। यह मेष, कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए बहुत शुभकारी होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2025 पर 7:59 PM
Dussehra 2025: गुरु और बुध की स्थिति बनाएगी केंद्र दृष्टि योग, 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम
2 अक्टूबर को मध्यरात्रि 2.27 बजे गुरु और बुध एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे।

Kendra Drishti Yog: इस साल दशहरा का त्योहार कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन के साथ ही मां दुर्गा की विदाई के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इस साल दशहरा का पर्व गुरुवार, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल विजयादशमी के त्योहार पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ये योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहेंगे। देवगुरु बृहस्वति और राजकुमार बुध मिल कर ‘केंद्र दृष्टि योग’ का निर्माण कर रहे हैं।

कल 2 अक्टूबर को मध्यरात्रि 2.27 बजे गुरु और बुध एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे। इससे दोनों ग्रह केंद्र दृष्टि योग का निर्माण करेंगे, जो मेष, कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए बहुत शुभकारी होगा। गुरु इस समय मिथुन राशि में और बुध कन्या राशि में स्थित होंगे। दोनों ग्रहों का ये अद्भुत संयोग तीन राशि वालों की किस्मत में चार चांद लगा देगा। आइए जानें इनके बारे में

मेष राशि : इस राशि के जातकों की कुंडली में बुध तीसरे भाव में स्थित होंगे, जो साहस, पराक्रम, संचार कौशल और भाई-बहनों से संबंधों का कारक होता है। इस योग के प्रभाव से आपमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा। आपके भीतर निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, या पब्लिक रिलेशन से जुड़े जातकों के लिए यह समय काफी फलदायक हो सकता है। आप अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से सामने रख सकेंगे। ये योग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। प्रतियोगिता या मुकदमेबाजी के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए गुरु-बुध केंद्र दृष्टि योग सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। यह समय आपके रुके हुए कामों को पूरा करने और गृहस्थ जीवन को संतुलित करने के लिए अहम रहेगा। इसके प्रभाव से पारिवारिक जीवन में मौजूद तनाव से राहत मिल सकती है। इस दौरान आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति आपको माता-पिता, विशेष रूप से माता के साथ संबंध सुधारने में मदद करेगी। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से आप मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे और आत्मिक संतुलन प्राप्त कर पाएंगे।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए दशहरा 2025 का समय बेहद शुभ होगा। गुरु और बुध ग्रह का केंद्र दृष्टि योग आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है। इस योग के चलते आप अपने करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसायिक दृष्टिकोण से, यह समय बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस योग के निर्माण से आपकी आमदनी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई सौदा या व्यापारिक योजना अब मूर्त रूप ले सकती है। निवेश से भी लाभ के संकेत हैं।

दिवाली बाद शनि देव चलेंगे वक्री चाल, इन राशियों को कराएंगे फायदा ही फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें