Get App

Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर कल, मालव्य राजयोग बनने से 7 राशियां होंगी मालामाल

Shukra Gochar 2026: धन और वैभव के दाता शुक्र कल यानी 02 सितंबर को अपनी राशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र का यह गोचर मालव्य राजयोग का निर्माण करेगा, जिससे 7 राशियों के जातकों लक्ष्मी की कृपा होगी और वे मालामाल होंगी। आइए जानें इस गोचर के बारे में सबकुछ

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 8:00 AM
Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर कल, मालव्य राजयोग बनने से 7 राशियां होंगी मालामाल
यह ग्रह 2 सितंबर 2026 को अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर रहा है।

Shukra Gochar 2026: प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधा के कारक शुक्र ग्रह का गोचर ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रह 2 सितंबर 2026 को अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर रहा है। शुक्र का अपनी ही राशि में प्रवेश करना ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। शुक्र के अपनी स्वराशि तुला में आने से 'मालव्य महापुरुष राजयोग' बन रहा है।

यह योग भौतिक सुख-सुविधाओं, आकर्षण, ऐश्वर्य और धन में वृद्धि कराता है। कला, मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग, व्यापार और पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को इस अवधि में विशेष सफलता मिलेगी। शुक्र के इस गोचर से मेष, तुला और मकर सहित 7 राशियों के जातकों को करियर में तरक्की और आर्थिक मजबूती के विशेष अवसर मिलेंगे।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि : इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर ऑफर मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल भी सुखद रहेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को शुक्र गोचर के दौरान आर्थिक राहत मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। कमाई का कोई नया जरिया सामने आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है।

तुला राशि : शुक्र का प्रवेश तुला राशि में ही होने वाला है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा, नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके आर्थिक मामलों में गति आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें