Get App

शुक्र और केतु ग्रह की युति से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए आपकी राशि भी है शामिल

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों की चाल कुछ अंतराल पर बदलती रहती है। आने वाले महीने में शुक्र ग्रह और केतु की युति कन्या राशि में होगी, जिससे तीन राशियों का भग्य सीधे-सीधे प्रभावित होगा। ये राशियां हैं धनु, कर्क और वृश्चित राशि।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2025 पर 12:59 PM
शुक्र और केतु ग्रह की युति से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए आपकी राशि भी है शामिल
15 सितंबर को कन्या राशि में शुक्र और केतु की युति देखने को मिलेगी।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली के सभी नौ ग्रह कुछ अंतराल पर अपनी स्थिति बदलते हैं। ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, जो किसी के लिए शुभ फलदायी, तो किसी के लिए नकारात्मक या कम प्रभावकारी होता है। कई बार दो ग्रह भी एक ही राशि में आ जाते हैं। इसका असर भी सभी राशियों पर होता है।

ऐसा ही कुछ अगले महीने यानी 15 सितंबर को कन्या राशि में होने जा रहा है। प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक शुक्र ग्रह की कन्या राशि में पापी और छाया ग्रह केतु के साथ युति बनने जा रही है। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन पर इस युति का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इन लोगों को नई नौकरी, धन-शोहरत और विदेश यात्रा का मौका भी मिल सकता है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और केतु की युति शुभ फल देने वाली होगी। यह युति इस राशि के जातकों के नौवें स्थान पर बनेगी। इससे इनका भाग्योदय हो सकता है। इसके प्रभाव से इनका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और धन और करियर में तरक्की के योग बनेंगे। अपना कारोबार कर रहे जातकों को निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है। इस राशि के छात्रों प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा और समाज मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि

इस के जातक को इस युति को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शुक्र और केतु की युति इनकी कुंडली के धन और वाणी के स्थान पर होगी, यह इनके लिए सकारात्मक माहौल बनाएगी। इस युति के प्रभाव से इस राशि के वक्ता का प्रभाव बढ़ेगा और लोग इनकी बातों से प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ने से करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। मार्केटिंग, मीडिया, बैंक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

सब समाचार

+ और भी पढ़ें