Vipreet Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का समय समय पर गोचर एक सामान्य बात है। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों इस गोचर से सामान्यतौर पर सभी राशियां प्रभावित होती हैं। ये कुछ राशियों के लिए लकी साबित होता है, तो किसी के लिए मुश्किलों का आगाज करता है। कुछ ग्रहों के गोचर पर विशेष रूप से जातक और ज्योतिषी दोनों की नजर रहती है। जातक की कुंडली में वैभव, ऐश्वर्य और प्रेम का कारक शुक्र ऐसा ही एक ग्रह है।
