PBKS vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई आरसीबी ने पंजाब को 223 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बना पाई। आरसीबी ने पंजाब को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है
अपडेटेड May 17, 2026 पर 07:32 PM