Get App

कौन से रंग की कार आपके लिए हो सकती है फायदेमंद? जानें

अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और अपको समझ नहीं आ रहा है कि किस कलर की कार खरीदी जाए, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है। दरअसल, बाजार में बहुत सारे कलर्स की कारें मिलती हैं जैसे काला, नीला, पीला, हरा, लाल, सफेद आदि।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 18:04
कौन से रंग की कार आपके लिए हो सकती है फायदेमंद? जानें

कार खरीदने में मुश्किलें
आज के समय में कार खरीदनें में कई तहक की मुश्किलें आती हैं। पहले तो ये डिसाइड करना की किस कंपनी की कार खरीदनी है, फिर छोटी खरीदनी है या बड़ी। इसके बाद फिर ये देखो कि पेट्रोल, डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड में से कौन सी कार लेनी है। जब ये सब डिसाइड हो जाए तो स्पेसिफिकेशन, कंफर्ट, फीचर्स को ध्यान में रखना पड़ता है। फिर यह भी डिसाइड हो जाए तो बात मॉडल्स पर आकर अटकती है। जैसे बेस मॉडल, मिड मॉडल या टॉप मॉडल। इतना सब डिसाइड करने के बाद भी मामला कलर पर आकर रुक जाता है।

कार के लिए सबसे अच्छा कलर
कार के लिए सबसे अच्छा कलर सफेद होता है। क्योंकि व्हाइट कलर को प्रीमियम कलर माना जाता है। इसलिए स्कॉर्पियो से लेकर फॉर्चूनर तक, वैगन आर से लेकर डिजायर तक और थार से लेकर जीप रैंगलर तक, लगभग हर में व्हाइट कलर का ऑप्शन मिलता है। White कलर कार को एक डिसेंट लुक देता है। यह जितना सिंपल दिखता है उतना ही अट्रैक्टिव भी लगता है। अब आइए आपको बताते हैं व्हाइट कलर के फायदे।

सफेद कलर के कार के फायदे
सफेद कलर कार के लिए फायदेमंद होते हैं, खासकर गर्मियों के मौसम में। आपने देखा होगा कि गर्मी के दिनों के तापमान काफी बढ़ जाता है और लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो जाता है। काली, नीली, पीली, हरी जैसे डार्क कलर की गाड़ियां सफेद रंग की गाड़ी के मुकाबले गर्मी के दिनों में अंदर से ज्यादा गर्म हो जाती है। आप भी जानते होंगे कि ऐसा क्यों होता है। काला रंग ज्यादा हीट अब्जॉर्ब करता है इसलिए काले रंग की गाड़ियों का तापमान अंदर से बढ़ जाता है। वहीं, सफेद कलर हीट को रिफ्लेक्ट कर देता है। इसलिए सफेद रंग की गाड़ियां अंदर से ज्यादा गर्म नहीं होती।

कार का रंग फीका न पड़ना
काले, पील, हरे कलर की गाड़ियों के साथ यह भी दिक्कत है कि समय के साथ उनका रंग फीका पड़ जाता है। जिस वजह से गाड़ी दिखने में भी बेहद खराब लगती है। वहीं, सफेद रंग की गाड़ियों के साथ ऐसी प्रॉब्लम बहुत ही कम होती है। अगर गाड़ी फीका पड़ भी गया तो वह पता नहीं चलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें