Mahindra XUV 3XO: अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो शानदार फीचर्स के साथ बजट में फिट बैठती हो, तो Mahindra XUV 3XO AX5 आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी ने इस वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की है, जिससे यह अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। महिंद्रा ने इस SUV में तीन दमदार इंजन विकल्प दिए हैं, जो अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों को पूरा करते हैं। साथ ही XUV 3XO सीरीज अब तीन नए वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी जरूरी जानकारी। क्यों घटाई गई Mahindra XUV 3XO की कीमत?
महिंद्रा ने हाल ही में भारत में XUV 3XO मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें तीन वेरिएंट REVX M, REVX M (O) और REVX A शामिल हैं। इनमें REVX A को AX5 और AX5L के बीच रखा गया गया है। यह नया वेरिएंट AX5 से ज्यादा फीचर्स के साथ आता है, लेकिन AX5L जितना महंगा नहीं है, जिससे यह एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन जाता है। इस वजह से कंपनी ने AX5 की कीमत में कटौती कर सभी वैरिएंट्स के बीच का फर्क और भी स्पष्ट कर दिया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बिना किसी भ्रम के उनके लिए सही मॉडल चुनने में मदद करना है।
वेरिएंट में अंतर को स्पष्ट करने के लिए, ब्रांड ने 20,000 रुपये की कीमत में कटौती की घोषणा की है। गौरतलब है कि यह छूट केवल XUV 3XO के AX5 पेट्रोल ट्रिम्स पर ही लागू है।
AX5 वेरिएंट में क्या है खास?