Get App

Budget 2025: नितिन कामत ने इनहेरिटेंस टैक्स को जरूरी बताया, कहा-संपत्ति के रिडिस्ट्रिब्यूशन के लिए यह टैक्स जरूरी है

जब एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को संपत्ति का ट्रांसफर होता है तो कई देशों में उस पर टैक्स लगता है। इसे इनहेरिटेंस टैक्स कहा जाता है। जीरोधा के फाउंडर नितिन कामत ने कहा कि हर बार जब किसी एक पीढ़ी को कुछ अमाउंट ट्रांसफर होता है तो उस पर कुछ टैक्स चुकाया जाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 2:23 PM
Budget 2025: नितिन कामत ने इनहेरिटेंस टैक्स को जरूरी बताया, कहा-संपत्ति के रिडिस्ट्रिब्यूशन के लिए यह टैक्स जरूरी है
नितिन कामत ने अमीर लोगों को स्वेच्छा से अपनी संपत्ति दान करने की सलाह दी। इंडिया में कई ऐसे बड़े कारोबारी हैं, जिन्होंने स्वेच्छा से अपनी काफी संपत्ति दान कर दी है।

हर बार यूनियन बजट से पहले इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर चर्चा बढ़ जाती है। कुछ लोगों का मानना है कि सरकार को इनहेरिटेंस टैक्स लगाना चाहिए। लेकिन, ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जिनका मानना है कि इनहेरिटेंस नहीं लगाया जाना चाहिए। हाल में ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के फाउंडर नितिन कामत ने इस बारे में अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इंडिया में इनहेरिटेंस टैक्स लगाया जाना चाहिए। इनहेरिटेंस टैक्स का मतलब क्या है, कामत ने इसे लागू करने की सलाह क्यों दी है?

इनहेरिटेंस टैक्स का मतलब क्या है?

जब एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को संपत्ति का ट्रांसफर होता है तो कई देशों में उस पर टैक्स लगता है। इसे इनहेरिटेंस टैक्स (Inheritance Tax) कहा जाता है। कामत ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि इंडिया जैसे देश में इनहेरिटेंस टैक्स लगाया जाना चाहिए। बगैर रिडिस्ट्रिब्यूशन के संपत्ति के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के पास जाना ठीक नहीं है।" उन्होंने कहा कि हर बार जब किसी एक पीढ़ी को कुछ अमाउंट ट्रांसफर होता है तो उसे उस पर कुछ टैक्स चुकाना चाहिए।

थॉमस पिकेटी ने भी इनहेरिटेंस टैक्स को जरूरी बताया था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें