Budget 2025 : रेलवे बजट के लिए 15% ज्यादा आवंटन संभव, ग्रामीण इंफ्रा पर होगा खास फोकस

Budget 2025 : सूत्रों के मुताबिक बजट में इस बार रेलवे को ज्यादा आवंटन संभव है। रेलवे बजट के लिए 15 फीसदी ज्यादा आवंटन हो सकता है। रेलवे की सुरक्षा पर खास फोकस होगा। ग्रामीण इंफ्रा पर खास फोकस संभव है। PM ग्रामीण सड़क योजना के लिए 10 फीसदी ज्यादा आवंटन हो सकता है

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
Budget : सड़क परिवहन मंत्रालय का बजट 10-12 फीसदी बढ़ सकता है। सड़क परिवहन मंत्रालय का बजट 2.9 लाख करोड़ रुपए पहुंच सकता है

Union Budget : सरकार का बजट में इंफ्रा,रेलवे,पावर सेक्टर पर खास फोकस हो सकता है। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार रेलवे के लिए बजटीय एलोकेशन में भारी बढ़ोतरी मुमकिन है। साथ ही ग्रामीण सड़कों पर सरकार का खास हो सकता है। इसके अलावा बजट में पावर सेक्टर के लिए बड़े एलान संभव है। सरकार बजट में रेलवे पर खास एलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बार बजट में रेलवे के लिए 15 फीसदी ज्यादा आवंटन कर सकती है।

बजट में रेलवे को मेगा बूस्ट!

सूत्रों के मुताबिक बजट में इस बार रेलवे को ज्यादा आवंटन संभव है। रेलवे बजट के लिए 15 फीसदी ज्यादा आवंटन संभव। रेलवे की सुरक्षा पर खास फोकस होगा। सूत्रों के मुताबिक कवच के लिए करीब 12,000 करोड़ रुपए का आवंटन संभव है। रोलिंग स्टॉक के लिए भी ज्यादा एलोकेशन मुमकिन है। पिछले साल रोलिंग स्टॉक के लिए 54,000 करोड़ रुपए का आवंटन हो सकता है। इस बजट में वंदे भारत औरअमृत भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का एलान भी संभव है।


Budget 2025 : सरकार बजट में पावर सेक्टर के लिए कर सकती है खास ऐलान, नई नेशनल इलेक्ट्रीसिटी पॉलिसी संभव

बजट में रूरल इंफ्रा को मेगा पुश!

सूत्रों के मताबिक बजट में ग्रामीण इंफ्रा पर खास फोकस संभव है। PM ग्रामीण सड़क योजना के लिए 10 फीसदी ज्यादा आवंटन हो सकता है। 500 जनसंख्या वाले मैदानी इलाकों के गांव सड़क से जुड़ेंगे। वहीं, 250 जनसंख्या वाले पहाड़ी इलाकों के गांव सड़क से जुड़ेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय का बजट 10-12 फीसदी बढ़ सकता है। सड़क परिवहन मंत्रालय का बजट 2.9 लाख करोड़ रुपए पहुंच सकता है। सड़क निर्माण में ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा संभव है। आगामी बजट में सड़क सुरक्षा के लिए विशेष फंड का एलान भी किया जा सकता है। दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट ठीक करने पर भ फोकस संभव है। बजट से जुड़ी इन संभावनाओं के चलते NCC,IRB INFRA,ASHOKA BUILCON और L&T जैसे शेयरों को फायदा हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।