Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बजट से सभी वर्गों की तरह सीनियर सिटीजन को भी कई उम्मीदें हैं। महंगाई की मार और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों ने सीनियर सिटीजंस के जीवन को कठिन बना दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री उनके लिए राहत देने वाले कुछ बड़े फैसले ले सकती हैं।
